Uttarakhand : लिफ्ट में फंसे पॉलिटेक्निक के 6 छात्र ,कटर से दरवाजा काट निकाला बाहर -देखे-VIDEO

पॉलिटेक्निक के छात्र लिफ्ट में फंस गए इसके बाद हड़कंप मच गया मामला देहरादून के सेलाकुई में राजकीय पॉलिटेक्निक जस्सोवाला की लिफ्ट में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। लिफ्ट के भीतर कॉलेज के छह छात्र फंस गए। छात्रों के लिफ्ट में फंसने की खबर लगते ही छात्रों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग सेलाकुई की टीम मौके पर पहुंची। करीब सवा घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद टीम ने लिफ्ट के दरवाजे को तोड़कर भीतर फंसे छात्रों को बाहर निकाला। लिफ्ट में फंसे सभी छात्र पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची सहसपुर थाना पुलिस ने किसी तरह लिफ्ट के डोर के कटर से काटकर सभी को सकुशल बाहर निकाला. जिसके बाद कॉलेज प्रशासन और छात्रों ने राहत की सांस ली. सहसपुर थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि लिफ्ट में करीब आधे घंटे तक छात्र फंसे रहे, जिन्हें सकुशल बाहर निकाला गया.
मैकेनिकों द्वारा पुलिस के निर्देशन में लिफ्ट के दरवाजों, छत को काटकर 6 छात्रों को सकुशल बाहर निकाला. जिसके बाद सभी छात्रों को पानी और जूस पिलाया गया. इस दौरान लिफ्ट का मैकेनिक व अग्निशमन विभाग भी पहुंच गया. सहसपुर थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि छात्रों द्वारा बताया गया कि अचानक लाइट जाने व लिफ्ट का बटन बार-बार दबाने से लिफ्ट बीच में रुक गई थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO