Uttarakhand:आधी रात फैक्ट्री में लगी भीषण आग,भागकर श्रमिकों ने बचाई अपनी जान -देखे-VIDEO
उत्तराखंड से आग की घटना सामने आई है जहां हरिद्वार सिडकुल में एक फैक्ट्री में आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं।
घटना सोमवार दिन रात की बताई जा रही है हरिद्वार के सिडकुल में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई। कई लोग फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फैक्ट्री में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया।
फैक्ट्री के आसपास की कई फैक्ट्रियों में भी भगदड़ मच गई। जिस समय आग लगी, उस वक्त कुछ कर्मचारी भी अंदर मौजूद थे। आसपास का मंजर बेहद खौफनाक हो गया था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मी आग को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि दमकल कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर फैक्ट्री के अंदर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया।
फिलहाल सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कुछ और दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फैक्ट्री में आग कैसे लगी.
पंखे और इनके पुर्जे बनाने वाली कंपनी में संदिग्ध परिस्थितियों में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिडकुल से तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद मायापुर से भी तीन गाड़ियां मौके पर बुला ली गई। थाने से सटी कंपनी में तुरंत पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मचारियों की टीम में आग बुझाने में जुट गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी