Uttarakhand Corona Update: डराने लगा है कोरोना, कोविड का फिर दशतक आज मिले इतने पॉजिटिव मरीज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आज 30 कोरोना के मामले आए हैं जबकि आज 66 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है इस तरह राज्य में अब 81 एक्टिव केस चल रहे हैं. उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम के द्वारा जारी बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 66 संक्रमित ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, रविवार को सामने आए 30 नए मामलों में देहरादून के 21, हरिद्वार के चार, नैनीताल के तीन और ऊधमसिंह नगर के दो मामले शामिल हैं।

Ad


, 66 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की सक्रिय मरीजों की संख्या 81 रह गई है। रविवार को प्रदेश में 21 लोगों ने कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाई।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में कोविड संक्रमण रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। सभी अस्पतालों में संक्रमण की रोकथाम व बचाव के इंतजाम परखने के लिए 10 अप्रैल को मॉक ड्रिल किया जाएगा। वर्तमान में सरकारी अस्पतालों में 7703 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड और आरटीपीसीआर जांच के लिए 11 लैब संचालित हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें