Uttarakhand Corona Update: सावधान: बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 50 नए संक्रमित के साथ एक्टिव मरीजो की संख्या हुई 187

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 52 नए मरीज मिले हैं, जबकि 54 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं. वहीं, एक्टिव केस की संख्या 187 पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

प्रदेश में फिर कोरोना की रफ्तार बढ़नी शुरू हो गई है। बुधवार को कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले हैं, इसमें देहरादून के सर्वाधिक 29 मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बुधवार को सामने आए 50 नए मामलों में देहरादून के 29 मामलों के अलावा चमोली, हरिद्वार व नैनीताल के तीन-तीन मामले, पौड़ी व उत्तरकाशी के दो-दो मामले और टिहरी व ऊधमसिंह नगर के चार-चार मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

बुधवार को 24 घंटे के भीतर जिले में 29 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित पाए गए लोग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। गुरुवार को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 187 पहुंच गई।
चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर ज्यादा से ज्यादा लोगों से वैक्सीनेशन कराने के साथ ही कोरोना बचाव की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें