हल्द्वानी :मामा-भांजे कर रहे थे चरस का अवैध कारोबार भांजे से भारी मात्रा में चरस बरामद

जनपद नैनीताल स्तर पर नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत
डॉ0 जगदीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल व प्रमोद कुमार शाह क्षेत्राधिकारी भवाली निर्देशानुसार महेश चंद्र जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर के कुशल नेतृत्व में थाना मुक्तेश्वर पुलिस व जनपद की SOG टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति प्रकाश पोखरिया, पुत्र मोहन चन्द्र पोखरिया, निवासी ग्राम पोखरी तह० धारी जिला नैनीताल। हाल निवासी ग्राम अर्जुनपुर तीनपानी बरेली रोड हल्द्वानी को मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत पहाडपानी के पास से कुल 1.253 किग्रा0 अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जिस सम्बन्ध मे थाना मुक्तेश्वर में मु0अ0सं0 32/22, धारा 8/20 NDPS ACT बनाम -प्रकाश पोखरिया पंजीकृत किया गया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह हल्द्वानी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है तथा यह चरस वह अपने रिश्ते के मामा प्रकाश सनवाल, पुत्र बच्ची दत्त सनवाल, निवासी ग्राम ढोलीगांव, तहसाली धारी से लेकर आया था तथा हल्द्वानी क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचना चाह रहा था। जिस आधार पर अवैध चरस विक्रय करने वाले उसके मामा के विरुद्ध भी कार्यवाही प्रचलित है। फिलहाल अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे