मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 जुलाई से कुमाऊं दौरे पर कई योजनाओं को देंगे सौगात
रुद्रपुर -प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद रुद्रपुर 23 जुलाई को पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री धामी पूरे दिन रूद्रपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विधायक ठुकराल ने बताया कि 23 जुलाई को पुष्कर धामी सीएम बनने के बाद पहली बार रूद्रपुर आयेंगे जहां कई योजनाओं को लोगों को सौगात देंगे । मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री बनने के पहली बार अपने गृह जनपद में आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि मुख्यमंत्री रूद्रपुर में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुनेंगे इसके अलावा अधिकारियों की अलग अलग बैठेंगे भी लेंगे। सीएम धामी 23 जुलाई को रात्रि विश्राम रूद्रपुर में ही करेंगे। अगले दिन वे अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा पहुंचेंगे जहां स्थानीय जनता उनका भव्य स्वागत करेगी। विधायक ठुकराल ने कहा कि सीएम धामी के प्रथम बार रूद्रपुर आगमन पर रुद्रपुर वासियों को कई सौगात मिलने की उम्मीद है धामी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने दूरभाष पर अपने कार्यक्रम की सूचना उनको अवगत कराया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित