चाकू से गला रेत कर युवक की हत्या देर रात का मामला।

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून– कैंट थाना क्षेत्र के चोरखाल क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने अपने दोस्त युवक के घर में घुसकर उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना देर रात करीब 9:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है मृतक की पत्नी जब घर लौटी तो घर में पति का खून से लथपथ शव देखकर पति की हत्या की सूचना लोगों को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस की टीम हत्या आरोपी को तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा कि मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और राजमिस्त्री का काम करता था जबकि पत्नी घर में झाड़ू पोछा का काम करती है मृतक का नाम अनिल है। बताया जा रहा है कि मृतक का दोस्त शिवा ने उसकी हत्या की है पुलिस आरोपी शिवा की तलाश में है और आसपास के सीसी टीवी फुटेज खगाल रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी शिवा और अनिल के बीच झगड़ा हुआ जिसमे शिवा ने चाकू मारकर अनिल की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि फरार आरोपी शिवा को पुलिस जल्द पकड़ लेंगी। फुटेज भी निकाली जा रही है। दोनो शिवा अनिल के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है
शुक्रवार रात चकराता रोड के अंतर्गत कैंट थाना क्षेत्र के चोरखाला में एक राजमिस्त्री की चाकू से गलारेत कर मौत के घाट उतार दिया गया।
मृतक की पत्नी किसी फर्नीचर हाउस में झाडू पोंचा का काम करती है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे जब वह काम से घर लौटी तो घरमे पति का खून से लथपथ लाश देखकर उसके होश उड़ गए।
मृतक अनिल मूल रूप से बेगूसराय बिहार का रहने वाला था और हाल में कैंट थाना क्षेत्र के चोरखाला में रहता था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। फिलहाल मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। हत्यारोपी शिवा फिलहाल फरार बताया जा रहा है । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवाया है । हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें