उत्तराखंड:गज़ब के चोर,शराब के ठेके में घुस कैश पर किया हाथ साफ,उड़ाया माल देखे-CCTV VIDEO
चोरों के हौसले लगातार बुलंद है इस बार मामला शराब के दुकान में चोरी करने का आया है मामला उत्तराखंड के हरिद्वार का है जहां शराब के ठेके में चोर घुसकर से 45 हजार रुपए चोर ले उड़े ,कनखल थाना क्षेत्र में एक शराब के ठेके पर चोरों ने धावा बोल दिया. जहां चोरों ने दुकान में रखी नकदी पर हाथ साफ कर लिया. ठेके में चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. जिसमें साफ नजर आ रहा है कि चोर शातिराना तरीके से नकदी पर हाथ साफ कर रहे हैं. वहीं, ठेका संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
कनखल थाना पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात करीब 2:30 बजे दो चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. ठेका संचालक की मानें तो दुकान से 45 हजार रुपए रखी हुई थी. जिसे चोरों ने चुरा लिया है. मामले में ठेका संचालक ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. जिस पर कनखल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से ठेके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है चोरी की वीडियो की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी