हल्द्वानी: तीनपानी के पास स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक घायल – मंगलवार रात 2:30 बजे की घटना

हल्द्वानी। मंगलवार रात लगभग 02.40 बजे चौकी मण्डी में एक ट्रक चालक ने सूचना दी कि बरेली रोड तीनपानी मण्डी हल्द्वानी के पास एक स्वीफ्ट कार जिसका नम्बर UK02A-9035 का किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई है, जिसमें कुछ व्यक्ति फसे है। उक्त सूचना पर रात्रिधिकारी व पीसी-1 व चौकी मण्डी पुलिस कर्मी मौके पर पहुचे तो कार में तीन व्यक्ति फसे थे।
मौके पर फायर कोमियो कर्मियों को बुलाकर कटर के माध्यम से वाहन को काटकर तीन व्यक्ति संजीब कुमार चैबे पुत्र पूरन चन्द्र निवासी छती उडेरा बागेश्वर, गौरव जोशी पुत्र भुवन चन्द्र जोशी निवासी विलौना बागेश्वर, हिमांशु कुमार पुत्र कुन्दर प्रसाद निवासी विलौनासेरा बागेश्वर को वाहर निकालकर रात्रिधिकारी व पीसी कर्मियों ने 108 की मदद से सुशीला तिवारी हास्पिटल पहुंचाया, जिसमें से चिकित्सकों ने संजीव कुमार चैबे पुत्र पूरन चन्द्र निवासी छती उडेरा बागेश्वर, गौरव जोशी पुत्र भुवन चन्द्र जोशी निवासी विलौना बागेश्वर को मृत घोषित किया गया। वहीं हिमांशु कुमार पुत्र कुन्दर प्रसाद निवासी विलौना सेरा बागेश्वर घायल अवस्था में है, जिसका सुशीला तिवारी हास्पिटल में उपचार चल रहा है। जिसकी सूचना उनके उनके परिजनों को दे दी गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO