गंगोलीहाट विवाह समारोह से वापस लौट रही कार खाई में गिरी पीडब्ल्यूडी कर्मी और पत्नी की दर्दनाक मौत-VIDEO

पिथौरागढ़-घाट एनएच में मटेला बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम पिथौरागढ़ के बजेटी निवासी योगेश कुमार पुत्र जीवन राम अपनी पत्नी निधि के साथ एसयूवी कार से पिथौरागढ़ को आ रहे थे। मटेला बैंड के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना घाट पुलिस चौकी को दी।
हादसे की सूचना मिलते ही घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक दंपति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद खाई से दोनों के शवों को सड़क तक लाया गया। अंधेरे के चलते टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि योगेश कुमार (38) अपनी पत्नी निधि (34) के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गंगोलीहाट गए थे। शाम को दोनों अपनी कार से पिथौरागढ़ को आ रहे थे। इसी दौरान शहीद द्वार के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में कार्यरत थे। दंपति की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। इस हादसे की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,