हल्द्वानी:काठगोदाम में 8 साल के बच्चे से कुकर्म, लहूलुहान हालत में पहुंचा घर, मामला दर्ज

हल्द्वानी:काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 साल के बच्चे के साथ नाबालिक युवक द्वारा कर्म करने का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि 17 साल के नाबालिक किशोर पड़ोसी के रहने वाले 8 साल के बच्चे के साथ को हवस का शिकार बना डाला. बच्चा दर्द से कराहते हुए घर पहुंचा तो मां ने उसे लहूलुहान हालत में देखा. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेजे बोर्ड के सामने पेश किया है.
पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की है.काठगोदाम क्षेत्र में रहने वाला आठ वर्षीय किशोर अपने घर में था.तभी पड़ोस में रहने वाला 17.9 वर्षीय किशोर बच्चे को बहला फुसलाकर उसे घोड़े चराने के बहाने अपने साथ गौला नदी में ले गया. जहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म की घटना का अंजाम दिया.दर्द से कराहता पीड़ित जब घर पहुंचा तो मां ने वजह पूंछी.मां ने देखा तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था. मां के पूंछने पर उसने सब बता दिया जिसके बाद महिला शिकायत लेकर काठगोदाम पुलिस के पास पहुंची और तहरीर दी.
पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया.
सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि रविवार को आरोपी को जेजे बोर्ड के सामने पेश किया गया यहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है.
वही पीड़ित परिवार ने किशोर के परिवार वालों पर धमकाने का आरोप लगाया है. महिला के शिकायत पर काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी किशोर के परिजनों को फटकार लगाई गई है अगर वह धमकाने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ अभी मुकदमा दर्ज की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार