उत्तराखंड: डंपर और पिकअप का दर्दनाक सड़क हादसा का रोंगटे खड़े करने वाला CCTV वीडियो आया सामने,एक की मौत—-देखे VIDEO

उत्तराखंड में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और रविवार को विकास नगर में हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है सहसपुर के लक्ष्मीपुर में डंपर और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमें पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए. हादसे में पिकअप चालक और उसमे सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें गंभीर रूप से घायल पिकअप सवार ने दम तोड़ दिया है.
बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी के सरास क्षेत्र से पिकअप वाहन सेब भरकर देहरादून की ओर जा रहा था, तभी लक्ष्मीपुर में डंपर से आमने-सामने की भिडंत हो गई. जिससे पिकअप वाहन चकनाचूर हो गया. हादसे में पिकअप चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए. जो वाहन में फंस गए. जिन्हें बमुश्किल लोहे को कटर से काटकर बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया.
सहसपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशु पाल राणा ने बताया कि डंपर और पिकअप की भिडंत में घायल परिचालक अमर सिंह को दून अस्पताल भेजा गया था. जहां पर उसकी इलाज के दौरान की मौत हो गई है. जबकि, चालक पवन सिंह (उम्र 30 वर्ष) निवासी मोरी का देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में इलाज चल रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO