बड़ी खबर उत्तराखंड : हल्द्वानी नगर निगम ने इस कंपनी पर लगाया 13 करोड का जुर्माना 5 करोड़ रुपए सिक्योरिटी मनी किया जप्त

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:शहर में गैस पाइप लाइन बिछाए जाने वाली कंपनी HPCL की लापरवाही के मामले में हल्द्वानी नगर निगम ने बड़ा करवाई किया है।

Ad


नगर निगम के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाए जाने में सड़क कटिंग के मामले में लापरवाही बरती गई थी जिसमें पूर्व में एचपीसीएल से मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब न मिलने पर नगर निगम ने एचपीसीएल की गैस पाइपलाइन बिछाई जाने के लिए रोड कटिंग की अनुमति को तत्काल समाप्त कर दिया है

।

यही नहीं नगर निगम में जमा की गई सिक्योरिटी मनी की पांच करोड़ की जमानत राशि भी जप्त कर ली गई है। इसके अलावा सड़कों को क्षतिग्रस्त करने और साईड ड्रेन को तोड़ने की एवज में लगभग 13 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है जिसे 15 दिन के भीतर जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं ।


नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने एचपीसीएल के उप महाप्रबंधक नोटिस जारी कर जानकारी दिया है । दरअसल शहर में पिछले लंबे समय से गैस पाइप लाइन डालने वाली एचपीसीएल कंपनी सड़कों को खोदकर धीमी गति से गैस पाइपलाइन डालकर सड़क को जगह-जगह क्षतिग्रस्त किया गया था जहां कंपनी द्वारा सड़क का निर्माण भी नहीं कराया गया जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे थे जिसके बाद नगर निगम और जिला अधिकारी द्वारा कई बैठकों के बाद भी एचपीसीएल कंपनी की निर्माण गति में तेजी नहीं आई। ऐसे में नगर निगम ने पूरे मामले में कंपनी की लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें