बड़ी खबर :UKSSSC भर्ती लीक मामले में दो सफेदपोश नेताओं का नाम आया सामने, कौन हैं ये चेहरे!

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दहरादून: अधानस्त चयन सवा आयोग (UKSSSC) भर्ती पेपर लीक मामल पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज करने के बाद STF की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे इस मामले में नए-नए खुलासे भी होते जा रहे हैं। अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन 13 लोगों में एक पुलिस वाला और तीन न्याय विभाग के कर्मचारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

बताया जा रहा है कि जांच में दो सफेदपोशों के भी नाम सामने आए हैं। मीडिया रिर्पोटों की मानें तो यह दोनों ही जिला पंचायत के सदस्य हैं।

STF भी मामले में तेजी से जांच आगे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि जांच में दो जिला पंचायत सदस्यों के नाम सामने आए हैं। हालांकि, इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

यह माना जा रहा है कि STF पुख्ता और मजबूत सुबूत जुटाने के बाद ही दोनों पर हाथ डालेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

STF की अब तक की जांच में सामने आया है कि पेपर लीक कर उसे अभ्यर्थियों तक पहुंचाने में कई सफेदपोश भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक गढ़वाल मंडल के दो जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ पेपर लीक में अहम साक्ष्य मिले हैं। इसमें एक महिला शामिल भी है।

मीडिया रिपोर्ट भी यही कह रही हैं कि दो जिला पंचायत सदस्यों के नाम सामने आए हैं। भर्ती घोटाले का खुलासा होने के बाद दोनों की बेचैनी बढ़ी हुई है। इस मामले में कुछ और नेताओं के नाम भी सामने आ सकते हैं। अब तक जो नाम सामने आ चुके हैं, उनकी भूमिका की जांच जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

STF यह तो मान रही है कि कुछ इनपुट मिले हैं। लेकिन, फिलहाल यह बताने की स्थिति में नहीं है कि उनके खिलाफ कितने मजबूत साक्ष्य हैं। बहुत जल्द एसटीएफ इन दोनों नेताओं को गिरफ्तार भी कर सकती है। हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें