(बड़ी खबर) :उत्तराखंड में यहां बादल फटने की सूचना, सामने आई भयानक तस्वीरें-देखे–(VIDE0)
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है उत्तराखंड के चमोली जिले के घांघरिया में बादल फटने की सूचना है। बादल आबादी के क्षेत्र में नहीं फटा है। हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को रोका गया है और बादल फटने के बाद लगातार नदियों के जलस्तर की मॉन्टरिंग की जा रही है।
उत्तराखंड में मौसम का लगातार रेड अलर्ट जारी है। तो वहीं, देर रात से ही लगातार उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार बारिश हो रही है।
उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में लगातार तेज बारिश की सूचनाएं आ रही है ऐसे में चमोली जिले में पड़ने वाले फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव घांघरिया के समीप बादल फटने की सूचना है। बादल फटने की वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रही है।
हालांकि, इस घटना से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन एहतियात के तौर पर हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को फिलहाल रोका गया है। डीआईजी एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चमोली जिले के घांघरिया से मिल रही इस ताजा सूचना के अनुसार सुरक्षा कारणों से हेमकुंड जाने वाले तकरीबन 30 से 35 यात्रियों को रोका गया है। हालांकि, हेमकुंड साहिब से वापस आने वाले यात्री ढूंढा के नए पुल से वापस आ सकते हैं.
वही इसके अलावा डीआईजी एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने बताया कि हेवी रेनफॉल को देखते हुए डाउनस्ट्रीम में लगातार नदियों का जलस्तर को भी वॉच किया जा रहा है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
तस्वीर है फूलों की घाटी के मुख्य पड़ाव घांघरिया की जहां घांघरिया मुख्य बाजार के ठीक सामने पहाड़ी टूट कर नीचे लक्ष्मण गंगा की तरफ खिसक रही है। पहले तो धीरे-धीरे पहाड़ से पत्थर गिरने की आवाज सुनाई दी उसके बाद अचानक ही पहाड़ का आधा हिस्सा टूटकर नीचे की तरफ आने लगा घांघरिया में मौजूद लोगों ने बाहर की तस्वीर को अपने कैमरे में कैद कर लिया हालांकि पहाड़ टूटने से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO
सुहागरात के अगले दिन ही जीजा संग भाग गई दुल्हन, गहने भी ले गई साथ; सोता रह गया पति और परिवार
हल्द्वानी:3 बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर भगा ले गया सगा बहनोई; 2 बेटों और ₹5000 कैश के साथ 17 दिन से लापता