कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई हल्द्वानी रोड गोदाम से सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद दो गिरफ्तार-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पुलिस ने बाइक चोर गैंग का खुलासा किया है जहां दो चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है सभी चोरी की मोटरसाइकिल उधम सिंह नगर और बरेली से चोरी करके कर लाए थे। पूरे मामले की खुलासा उधम सिंह नगर की किच्छा पुलिस ने किया है।


किच्छा कोतवाली पुलिस ने हल्द्वानी रोड स्थित एक गोदाम से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलों सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली किच्छा क्षेत्र में बीते दिनों लगातार बाइक चोरी की घटनाये बढ़ रही थी। किच्छा कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में चोरी की 7 बाइक के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार टीम ने घटनास्थल के आस-पास गहनता से पूछताछ की, लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और किच्छा नगर क्षेत्र से मिली सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल सहित 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने किच्छा, भोजीपुरा व बहेड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई 06 अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह नशे के आदि हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके 02 अन्य साथियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली किच्छा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें