नैनीताल हाईवे पर खड़े ट्रक के पीछे घुसी कार, युवक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल हाईवे में खड़े ट्रक में कार घुसने से युवक की मौत हो गई। कार में मौजूद अन्य लोग सकुशल बच गए और घटना के बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर का है

Ad


मूल रूप से गांव काशीपुर थाना गंज जिला रामपुर निवासी याकूब (35) अपने परिवार के साथ शहर के रुद्रपुर स्थित सुभाष कॉलोनी में निजी मकान में रहते थे। वह आवास विकास क्षेत्र में पार्लर का संचालन करते थे शनिवार शाम वह दोस्तों के साथ कार से नैनीताल हाईवे की तरफ गए थे देर रात लौटते हुए सिडकुल चौक पर खड़े ट्रक में उनकी कार घुस गई वह चालक के बगल वाली सीट में बैठे थे। टक्कर लगते ही कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उनकी मौके पर मौत हो गई।


सूचना पर सिडकुल पुलिस ने पहुंचकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद साथ में मौजूद उनकी साथी भी वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार में करीब चार लोग मौजूद थे। याकूब अपने पीछे पत्नी अफरोज, दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए। छह भाइयों और एक बहन के बीच याकूब तीसरे नंबर के थे.


लगातार सड़क हादसे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं उधम सिंह घर में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं सड़क हादसे के ग्राफ में उधम सिंह नगर मंडल में पहले स्थान पर है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें