उत्तराखंड के पांच जिलों में बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने जा रहा है। कड़ाके की सर्दी के लिए फरवरी में मौसम विभाग ने पहाड़ पर तापमान बढ़ने और बर्फ पिघलने के कारण हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इसे लेकर येलो और रेड अलर्ट जारी कर संबंधित जिलों के डीएम को अलर्ट रहने को कहा है।

Ad

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश कम होने की वजह से ऐसी स्थिति आई है। पहाड़ी क्षेत्र में तापमान सामान्य से आठ से दस डिग्री ज्यादा होने को लेकर मौसम विभाग ने येलो और रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की आशंका है। वहीं नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और मिट्टी की नमी में कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

पांच जिलों के लिए चेतावनी मौसम विभाग की ओर से 16 फरवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अल मुताबिक 16 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान आठ से दस डिग्री अधिक रहेगा। 17 से 19 फरवरी तक इन्हीं जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से दस से 12 डिग्री अधिक रह सकता है। ऐसी स्थिति में बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

मौसम विभाग के मुताबिक, सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को मौसम विभाग का पूर्वानुमान के बारे में अवगत करा दिया गया है और एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों में खासकर दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते न सिर्फ ग्लेशियर तेजी से पिघलेंगे, बल्कि ग्लेशियरों के टूटने और हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है। इससे नदियों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

उन्होंने शासन-प्रशासन से नदियों के किनारे बसे लोगों की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। उन्होंने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के बदले मिजाज के चलते मसूरी, टिहरी, पौड़ी, लैंसडौन, मुक्तेश्वर, नैनीताल समेत तमाम पर्वतीय इलाकों में गर्मी बढ़ेगी। 

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें