हल्द्वानी में हैवानियत दलित युवती से गैंगरेप दो आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। उपनिरीक्षक मुखानी थाना प्रीति ने बताया कि घटना 5 फरवरी की है जहां एक युवक ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन के साथ दो युवकों ने जंगल में गैंगरेप किया है।
पीड़िता के भाई ने तहरीर में कहा है कि 5 फरवरी की शाम आरोपी गौरव जोशी व सुमित रौतेला युवती को बहला फुसलाकर जंगल की तरफ ले गए जहां युवती के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। तहरीर के आधार पर पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल कर 7 फरवरी को युवको के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई जहां आज आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले की जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के भाई ने युवती का उम्र तहरीर में 17 वर्ष बताया था लेकिन जांच पड़ताल में है पीड़िता का उम्र 20 वर्षीय सामने आया है ऐसे में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 सहित संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है दोनों आरोपी फरार चल रहे थे जिन को आज गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता और दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO