नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ का वार्षिक सामान्य अधिवेशन आज, दुग्ध विकास मंत्री व दूध उत्पादक रहेंगे मौजूद

हल्द्वानी : आज 19 अगस्त को भीमताल में आयोजित नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के 74 वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में जनपद के 600 से अधिक दुग्ध समितियों के अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश के कई दिग्गज श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए मंथन करेंगे।

जानकारी देते हुए नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन के प्रशासक मुकेश बोरा ने बताया कि 19 अगस्त को शिखा रिजॉर्ट खुटानी भीमताल में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के दुग्ध विकास पशुपालन गन्ना विकास एवं प्रोटोकॉल मंत्री सौरव बहुगुणा मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट बतौर अति विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे, उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है, इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया एवं डेयरी विकास विभाग के निबंधक संजय खेतवाल की मौजूदगी में प्रदेश के कई वरिष्ठ दुग्ध विशेषज्ञ पहुंचेंगे, जो कि नैनीताल दुग्ध संघ को श्वेत क्रांति के क्षेत्र में और अग्रणीय बनाने के लिए विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार नैनीताल दुग्ध संघ ने विशुद्ध रूप से पर्वतीय क्षेत्र में आंचल के प्रति जागृति उत्पन्न करने एवं वर्तमान में दुग्ध उपार्जन में पर्वतीय क्षेत्र में 25% की ग्रोथ को देखते हुए इसे और अधिक आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO