Uttarakhand Elephant News:सड़क पर आ धमका हाथियों का झुंड, वन विभाग के छूटे पसीने-देखे VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में हाथियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है आये दिन हाथी आबादी वाले इलाक़े में घुस कर उत्पात मचा रहे है कोटद्वार में एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला.

Ad

यहां रामड़ी पुलिंडा मार्ग पर हाथियों ने सड़क को करीब एक घंटे तक जाम किये रखा. वन विभाग की टीम ने पटाखे फोड़कर हाथियों को वहां से भगाया. पुलिंडा मार्ग पर आ धमके हाथियों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाये रखा इस बात की जानकारी जब वन विभाग को दी गयी तो मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने पटाखे छोड़कर और हवाई फायर कर किसी तरह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़कर हाईवे पर यातायात सुचारू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

वहीं, इस संबंध में रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने बताया कि हाथियों के झुंड सड़क पर आने से जाम लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। पटाखे छोड़कर और हवाई फायर कर हाथियों को जंगल की ओर भेजा गया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

बता दें, आए दिन इस मार्ग से होकर हाथियों के झुंड पानी पीने खोह नदी में उतरते हैं। और अचानक हाईवे पर आ जाते है, जिस के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें