हल्द्वानी:ISA अधिकारी ने पुलिस को दिखाया आईना जाने पूरा माजरा-VIDEO

हल्द्वानी: हमेशा से अपने कार्य पढ़ाने के लिए सुर्खियों में रहने वाले आईएएस अधिकारी कुमाऊं कमिश्नर ने पुलिस को आईना दिखाते हुए खड़े-खड़े चरस तस्कर को पकड़ लिया. दरअसल कुमाऊं कमिश्नर शुक्रवार को हीरा नगर स्थित क्रियाशाला क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे इस दौरान उन्हें कुछ संदिग्ध युवक दिखाई दिए उन्होंने जब उनसे पूछताछ की और अपने सुरक्षाकर्मियों से चेकिंग करने को कहा तो युवकों के जेब में चरस निकली
और वह चरस भी पी रहे थे इस पर कमिश्नर ने युवकों से चरस के बारे में पूरी जानकारी ली तो पता चला कि उन्होंने हल्द्वानी के ही राजपुरा क्षेत्र के एक चरस तस्कर से यह चरस खरीदी थी यही नहीं कमिश्नर तत्काल उन युवकों को दूसरी गाड़ी में बैठ बैठाकर मौके पर पहुंच गए और इस्तीफा ऐसा रहा कि मौके पर ही चरस तस्कर भी मिल गए इस दौरान कमिश्नर के सुरक्षाकर्मी ने जब चरस तस्कर की भी तलाशी तो उसके पास से चरस बरामद किए गए फिलहाल कमिश्नर ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है हल्द्वानी शहर में नशा किस कदर बढ़ गया है
यह इस घटना से साफ उजागर होता है कि दिनदहाड़े खड़े-खड़े कमिश्नर ने तक चरस तस्कर पकड़ लिए तो समझो पुलिस के लिए नशा हल्द्वानी में कितनी बड़ी चुनौती बन गया है. पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है.
कुमाऊं कमिश्नर की यह कार्रवाई से लोग काफी खुश है लेकिन लोगों का कहना है कि जिस तरह से कुमाऊं कमिश्नर ने चरस तस्करों को पकड़ लिया इसी तरह से अगर पुलिस ईमानदारी से काम करें तो शहर में नशा का कारोबार बंद हो जाएगा.
गौरतलब है कि हल्द्वानी के राजपुर क्षेत्र के साथ- कई इलाकों में चरस और स्मैक की तस्करी फल फूल रहा है लेकिन पुलिस आंख बंद की हुई है. कुमाऊं कमिश्नर की यह कार्रवाई सोशल मीडिया में वायरल हो रही है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO