हरिद्वार और नैनीताल सीट पर इन नाम पर टिकट लगभग फाइनल, हरीश रावत ने बेटे संग नारसन में किया रोड शो,
कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में अभी दो सीटों पर अपनी टिकट फाइनल नहीं कर पाई है नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेस हाईकमान के लिए प्रत्याशी घोषित करना कशमकश की स्थिति बनती जा रही है. वोटिंग के लिए एक माह का भी समय नहीं बचा है. लेकिन अभी तक हाईकमान दोनों सीटों पर प्रत्याशी का चयन नहीं कर पाया है. दूसरी तरफ हरीश रावत पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में डेरा जमाए हुए थे. कहा जा रहा है कि हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए हरिद्वार सीट से टिकट की पैरवी कर रहे हैं.
हालांकि, शनिवार को उन्होंने उत्तराखंड पहुंचकर प्रचार-प्रसार किया. इससे माना जा रहा है कि हाईकमान के आगे हरीश रावत की पैरवी ने उनके पक्ष में फैसला दिया है. सूत्रों के अनुसार आ रही जानकारी के अनुसार वीरेंद्र रावत को हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी बन सकती है तो वहीं नैनीताल जनपद से महेंद्र पाल सिंह को मैदान में उतर सकती है लेकिन आखिरी फैसला कांग्रेस हाई कमान को लेना है माना जा रहा है कि पर रविवार को नाम की घोषणा कर दी जाएगी.
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रामपुर तिराहे से रोड शो का शुभारंभ किया। इस दौरान उनका लिब्बरहेड़ी, मंगलौर, रुड़की, बहादाराबाद, ज्वालापुर, आर्यनगर, चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल, देवपुरा चौक एवं अन्य कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अंत में उन्होंने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन किया। एक तरफ जहां कांग्रेस की हरिद्वार लोकसभा सीट को लेकर पार्टी हाईकमान ने अभी तक स्थिात को साफ नहीं किया है। वहीं हरीश रावत ने अपने पुत्र के साथ शक्ति का प्रदर्शन किया। रोड शो के दौरान उन्होंने कांग्रेस के दूसरे खेमे को भी राजनीतिक संकेत दे दिए हैं।
रुड़की के रामपुर तिराहे से रोड शो का शुभारंभ करने के बाद रावत का काफिला कार्यकर्ताओं से मिलता हुआ आगे बढ़ता रहा। पिता- पुत्र की इस जोड़ी का जहां कई स्थानों पर स्वागत देखने को मिला तो वहीं कांग्रेस का एकगुट ने इस दौरान दूरी बनाए रखी। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस चौहान, मनीष कर्णवाल, समर्थ अग्रवाल, दीपक पांडेय, ठाकुर रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
हरीश रावत के अपने पुत्र के साथ रोड करने से अनुमान लगाए जा रहा है कि उनके पुत्र वीरेंद्र रावत का टिकट लगभग फाइनल है लेकिन आखिरी फैसला कांग्रेस हाई कमान को लेना है ऐसे में हरिद्वार और नैनीताल सीट से अभी भी सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि दोनों सीट कांग्रेस के लिए हॉट सीट है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,