अल्मोड़ा:डॉ.अमित सुकोटी को उत्कृष्ठ शल्य चिकित्सा सेवाओं के लिए INDIA’S Best Doctor Award 2024 किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा: Docter’s Day के उपलक्ष्य में अल्मोड़ा जनपद के लिए उपलब्धि है जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में तैनात जनरल एवं लैपरोस्कोपिक सर्जन डॉ. अमित सुकोटी को उनकी उत्कृष्ठ शल्य चिकित्सा सेवाओं के लिए INDIA’S Best Doctor Award 2024 में The Excellence in the field of General Surgery Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान Hypegdge Network India Pvt. Ltd. और I Can Foundation, India द्वारा जयपुर, राजस्थान में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया था।

यह पुरस्कार भारत के केवल 100 सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों को दिया जाता है, और पहली बार हमारे जिले के जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा से डॉ. अमित सुकोटी को यह सम्मान मिला है। हम उन्हें तहेदिल से बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे अपने प्रदेश के इकलौते डॉक्टर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

इस अवसर पर अल्मोड़ा की जनता की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे, फड़ एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष नवीन चंद्र, टेलर एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष एस.आर. बेग, उत्तराखंड लोक वाहिनी के डॉक्टर दया कृष्ण कांडपाल, और व्यापार मंडल के पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने डॉक्टर अमित सुकोटी को इस सम्मान के लिए प्रसन्नता व्यक्त की है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें