उत्तराखंड:मंदिर में चल रही थी शादी, मौके पर पहुंची पुलिस तो उड़े होश

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद से नाबालिग लड़कियों की शादी की घटनाएं समय-समय पर आती रहती है पुलिस द्वारा नाबालिक की शादी को लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलती है उसके बावजूद भी लोग नाबालिकों की शादी कर रहे हैं. ताजा मामला गंगोलीहाट थाना क्षेत्र से सामने आया है.
गंगोलीहाट पुलिस की सतर्कता और सक्रियता से नाबालिग की शादी को रोका जा सका है. थाना गंगोलीहाट पुलिस को सूचना मिली कि, हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट में एक नाबालिग लड़की की शादी के लिए तैयारी की जा रही है जो कि भारतीय कानूनी प्रावधानों के तहत अवैध है.
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, हीरा सिंह डांगी मय टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की और शादी की तैयारी को रोककर रोक कर नाबालिग लड़की का शादी होने से बचाया है.
पुलिस के पूछताछ और जांच पड़ताल में पता चला कि जिस लड़की की शादी हो रही है वह 16 साल की नाबालिग है जबकि युवक की उम्र 20 साल है.
पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि उनका कानून की जानकारी नहीं थी इसके बाद पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों की काउन्सलिंग की गई तथा सम्बन्धित लड़का व लड़की के परजिनों से जानकारी की गई पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों को बाल विवाह से सम्बन्धित कानून की जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग की शादी कराना कानूनन अपराध है दोनों परिवारों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं थी, अब वह दोनों के बालिग होने पर ही उनकी शादी करेंगे, जिस सम्बन्ध में उनके द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया काउन्सलिंग के पश्चात लड़की को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,