लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित नामांकन रैली में निकाला जबरदस्त जुलूस-देखे-VIDEO
लालकुआं। निकाय चुनाव के आखिरी दिन लाल कुआं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने भारी जन सैलाब के साथ जुलूस निकाल कर नगर में भ्रमण किया इसके बाद तहसील कार्यालय में मौजूद निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया,
भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रेमनाथ पंडित ने भारी दलबल और समर्थकों के साथ नगर में रैली निकाली और तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से कार्यकर्ता के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं, इसके अलावा वह नगर पंचायत लालकुआं में दो बार सभासद रह चुके हैं और वाइस चेयरमैन की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, इसके अलावा उनकी धर्मपत्नी भी दो बार सभासद रह चुकी हैं, ऐसे में अपने अनुभवों का लाभ वह लालकुआं क्षेत्र की जनता को देंगे, और विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करने का काम करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, जाहिद अली, दीवान सिंह बिष्ट, हरीश नैनवाल, नारायण सिंह बिष्ट, दिनेश खुल्बे समेत नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सभासद का चुनाव लड़ रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO