उत्तराखंड:दो दुकानों में भीषण आग कुछ मिनटों सब कुछ हो गया तबाह देखे-VIDEO

भीषण अग्निकांड से दो दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है।
मामला उधम सिंह नगर के काशीपुर से सामने आया है जहां सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे रतन सिनेमा रोड स्थित चंद्रावती कन्या महाविद्यालय के पास में गढ़ीनेगी के शेखर की कपड़ों की दुकान और एक बुटीक की दुकान में आग लगी गई। आग के तेजी से फैलने की वजह दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जहां मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। प्रथम दृष्टिया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगभग 40 मिनट के बाद मौके पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंची जहां आग पर काबू पाया है।
भीषण आग के चलते आसपास की दुकानों तक आग फैलने का खतरा बना हुआ था। लेकिन टीम ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि मार्ग शहर का व्यस्ततम मार्ग है और यहां कपड़ों सहित अन्य सामग्रियों की दुकानें हैं। गनीमत है कि आग अन्य दुकानों तक नहीं पहुंची नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आग से दोनों दुकानों को लाखों रुपए की नुकसान हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,