हल्द्वानी:कमरे में सोए थे 5 बच्चे और भाई, उसी कमरे में फंदे पर लटक गई महिला, मामला आया गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:कोतवाली थाना क्षेत्र के राजपुरा चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि जिस कमरे में महिला ने फंदा लगाया उसमें उसके पांच छोटे बच्चे भी सो रहे थे और उसका भाई भी था.
बताया कि राजपुरा वार्ड नंबर 13 के रहने वाली 35 वर्षीय शांति का उसके पांच बच्चे हैं. जिसने घर में लकड़ी के बल्ली से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

पुलिस के पूछताछ में पता चला कि महिला शांति देवी का मंगलवार को अपने पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो गया था. जिससे वह काफी परेशान हो गई थी जहां महिला ने बुधवार रात घर में फंदे से लटक कर जान देती है. बताया जा रहा की महिला के पांच बच्चे और उसका एक भाई इस कमरे में सो रहे थे देर रात जब पति घर आया तो पत्नी को लटका देखा उसके होश उड़ गए परिवार वाले आननफानन में उसको अस्पताल लेकर जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO


परिवार के लोगों के अनुसार उसने घर के कमरे में ही बल्ली से लटककर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है. पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें