हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाई होली,
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में आज रंगों का त्योहार होली बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हें-मुन्ने बच्चों ने होली खेलकर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और अबीर गुलाल उड़ाकर होली मनाई। विद्यालय की अध्यापिकाओं ने बच्चों के साथ होली के उत्सव का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय के चेयरमैन दया सागर बिष्ट ने कहा कि रंगों का त्यौहार होली हर्षोल्लास एवं सामाजिक समन्वय का त्यौहार है। यह सभी को आपसी द्वेष भाव को मिटाकर गले लगाने की परंपरा को प्रदर्शित करता है। उन्होंने बच्चों को त्योहार की सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे का संदेश समझाया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर हो गया। विद्यालय के चेयरमैन दया सागर बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट एवं प्रधानचार्या संतोष पांडे ने सभी बच्चों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा सभी को सुरक्षित और खुशहाल होली मनाने का संदेश दिया।
शैमफोर्ड स्कूल
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO