पत्नी मायके गई तो वियोग में पति ने लगा ली फांसी कमरे में मिली सड़ी गली लाश

पति से मामूली विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई जिसके बाद पति ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पूरा मामला अल्मोड़ा जनपद का है।
कई दिनों से बंद घर में सड़ने की बूह आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना राजस्थान भेज दिया है। शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है।मूलरूप से राजस्थान निवासी मनोज कुमार यहां मुख्यालय के दुगालखोला में किराए के मकान में रहते थे।
बताया जा रहा है कुछ दिनों से दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था । 23 मार्च को पति-पत्नी के बीच काफी झगड़ा हुआ जिसके बाद पत्नी पति को छोड़कर मायके चली गई जिसके बाद मनोज ने कमरे में फांसी पर लटक कर जान दे दी। पिछले 10 दिनों से मनोज के परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया था जब कमरे में बदबू आने शुरू हुई तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने कमरा खोल देखा तो पुलिस के होश उड़ गए।पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर मनोज का शव फांसी के फंदे में झूलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार