तीनों कृषि कानून वापस लिये जाने पर आप ने जताया हर्ष, किया मिष्ठान वितरण

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिंदुखत्ता एवं गौलापार में किसान संगठनों के नेताओ को काले कृषि कानूनो की वापसी की घोषणा पर मिष्ठान खिलाते हुए हर्ष व्यक्त किया गया ।

Ad


आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता चन्द्रशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में बिन्दुखत्ता पहुँच कर किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए तीनो काले कृषि कानून की वापसी पर हर्ष व्यक्त किया साथ ही एक दूसरे को मिष्ठान वितरण करते हुए किसान आन्दोलन में शहीद किसानों के परिजनों से माफी माँगने की मांग की जिसके बाद एकत्र आप कार्यकर्ता गौलापार पहुँचे जहाँ उन्होंने किसानों के साथ मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाईयाँ दी ।


इस अवसर पर वरिष्ठ नेता चन्द्रशेखर पाण्डेय ने कहा कि 700 किसानों की शहादत व एक साल के लंबे महाआंदोलन ने आखिरकार सरकार के सिंहासन को हिलाने का कठिन कार्य पुर्ण किया है ये किसानों के साथ साथ हर एक आम नागरिक की जीत है ।
इस दौरान बिन्दुखत्ता सर्किल प्रभारी गोधन सिंह बिष्ट, यूथ अध्यक्ष जगदीश रौतेला, सोशल मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह कार्की, विधानसभा यूथ उपाध्यक्ष नारायण सिंह चौडिया, मंडल उपाध्यक्ष मन्नू धामी, यूथ विंग उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सोनू राणा, राजवीर भुल्लर, शिव लाल, हरदेव सिंह भुल्लर, मनोज कुमार मौजूद रहे ।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें