लूट की योजना बनाते बिन्दुखत्ता के तीन युवक चाकू सहित गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के क्रय विक्रय के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है विगत कुछ दिनों में थाना लालकुआं क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसके दृष्टिगत एसपी सर्वेश पंवार व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार व एसएसआई हरीश पुरी द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया इसी क्रम में आज कोतवाली पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों को चाकुओं के साथ राहगीरों को लूटने की योजना बनाते हुए मुक्तिधाम शमशान घाट कमरे के पीछे से पेड़ के नीचे से गिरफ्तार किया गया । जिसके बाद पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम राकेश सिंह फर्त्याल पुत्र नंदन सिंह फर्त्याल निवासी गांधीनगर बिंदुखत्ता लालकुआं नैनीताल उम्र 29 वर्ष, देवी दत्त चंदोला पुत्र भोपाल सिंह चंदोला निवासी शास्त्री नगर बिंदुखत्ता लालकुआं नैनीताल उम्र वर्ष 25 वर्ष, करन आर्या पुत्र पूरनराम निवासी तिवारी नगर बिंदुखत्ता लालकुआं नैनीताल उम्र 24 वर्ष बताया उपरोक्त तीनों व्यक्तियों को उनके जुर्म धारा 401 भादवी व 4/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर थाना लालकुआं पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज मनोज कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल कमल सिंह बिष्ट, कांस्टेबल दयाल नाथ, कांस्टेबल आनंदपुरी मौजूद रहे ।

Ad
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें