हल्द्वानी;शातिर अंदाज में चोर ने उड़ाई बाइक सीसीटीवी कैमरे में कैद देखे–(VIDEO)

हल्द्वानी: शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है तीन दिनों के भीतर शहर में दो बाइकों की चोरी होने के बाद पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक बाइक बरामद किया है । हल्द्वानी के मंगल पड़ाव क्षेत्र के एक होटल मैनेजर की बाइक चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा रहा है कि बाइक चोर बाइक के पास कुछ देर खड़ा होता है जहां मास्टर चाबी को झटके से बाइक की लॉक खोल बाइक हो उड़ा ले गया। बाइक चोरी की घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब जांच पड़ताल की तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक चोर धीरज कश्यप निवासी उत्तर उजाला को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से चोरी की गई होंडा बाइक बरामद किया है।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोर को गिरफ्तार किया है पूछताछ में बताया कि मास्टर चाबी से उसने बाइक के लॉक को खोला था आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि अभी तक उसने कितनी बाइकों की चोरी की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक को मुरादाबाद ले जाकर बेचने की फिराक में था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे