बड़ी खबर हल्द्वानी :पूर्व दर्जा धारी की बहू, समधी और पड़ोसन के खिलाफ मुकदमे के बाद पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी :वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली में रहने वाले पूर्व दर्जाधारी और रोडवेज कर्मचारी एचआर बहुगुणा के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है पूरे प्रकरण में मृतक के बेटे अजय के तहरीर पर पुलिस मृतक की बहू, समधी और पड़ोसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बहुगुणा के बेटे ने अपनी पत्नी, ससुर और पड़ोस की एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पिता की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
बेटे ने आरोप लगाया है कि पिता की सम्पत्ति पर कब्जा उसकी पत्नी और ससुर कब्जा करना चाहते थे। उसकी पत्नी उनके पिता से 40 लाख रुपये की मांग भी कर रही थी।
इस बीच तीनों ने उसके पिता को षड्यंत्र के तहत फंसाने की कोशिश की उसके पिता के खिलाफ पत्नी ने मुकदमा दर्ज भी कराया था। पिता पर इस तरह के आरोप लगाए गए कि वह सहन नहीं कर पाए। सदमे में उन्होंन आत्महत्या कर ली।
मृतक के बेटे अजय की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे