बेटी के घर से भाग जाने से आहत पिता ने पेड़ से लटक कर दी जान

रामनगर कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बेटी के घर से भागने से आहत होकर पिता ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली पूरे मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है लड़की पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुकी है जिसके कारण उसका पिता काफी परेशान रहता था।
रामनगर 45 वर्ष व्यक्ति ने गुरुवार को बैलजुड़ी के पास बगीचे में पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देख पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी गुरुवार को किसी युवक के साथ घर से चली गई थी जिससे वह परेशान मृतक गुरुवार शाम को पीरूमद्वारा पुलिस चौकी बेटी की गुमशुदगी की तहरीर लेकर आया था। इसके बाद उसे कोतवाली भेज दिया था पुलिस आत्महत्या की वास्तविक वजह जानने के लिए स्वजनों से पूछताछ कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार