18 अगस्त से खुलेंगे हल्द्वानी के सभी निजी स्कूल

हल्द्वानी :18 अगस्त से हल्द्वानी और उसके आसपास के सभी प्राइवेट स्कूल कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के सभी निजी स्कूल खुल जाएंगे। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने कि आज ऑनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से 18 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है।
पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि सभी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की गई जिसमें सर्वसम्मति से 18 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया।स्कूलों में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन कराया जाएगा ।
बच्चों के स्कूल पहुंचने पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा इसके अलावा मास्क और सैनिटाइजेशन अनिवार्य रहेगा अलावा स्कूल खुलने के बाद सभी छात्र-छात्राओं से शिक्षण शुल्क के अलावा अन्य शुल्क भी लिए जाएंगे। फिलहाल अन्य कक्षाओं का संचालन अभी नहीं किया जाएगा इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार