उत्तराखंड:नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा बीमार, कई की हालत गंभीर CM पहुचे अस्पताल-VIDEO

कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार हुए हैं। इन्हें दून अस्पताल के साथ ही कोरोनेशन अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। इनमें से 60 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 40 से अधिक लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका अभी इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि नवरात्र में कुट्टू का आटा खाने की वजह से इन लोगों की तबियत बिगड़ी है। सूचना पर स्वास्थ्यमंत्री धन सिंह रावत भी कोरोनेशन अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने शहरभर में छापेमारी शुरू कर दी है।
मामला देहरादून से सामने आया है
कुट्टू के आटे के सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जबकि दुकानों से आटे को जब्त कर सैंपलिंग ली जा रही है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कुट्टू के आटे की सप्लाई विकासनगर से की गई थी।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विकासनगर से दून की छह दुकानों में कुट्टू के आटे की सप्लाई की पुष्टि हो चुकी है। इन दुकानों से आटा जब्त कर लिया गया है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वह कुट्टू के आटे का सेवन न करें, क्योंकि शहर में बड़े पैमाने पर विकासनगर के सप्लायर से कुट्टू के आटे की सप्लाई हुई है।
पुलिस इनकी पहचान कर रही है। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें सैंपल जांच में जुट गई है। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट के माध्यम से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार