उत्तराखंड:फेमस होने के चक्कर में बंदूक के साथ फेसबुक पर फोटो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी पहुंचा जेल
पिथौरागढ़: कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को बंदूक के साथ फोटो खिंचा कर फेसबुक पर अपलोड करना भारी पड़ा है पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है साथी बंदूक स्वामी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है
एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि एक युवक द्वारा कंधे पर बंदूक रखकर फोटो खींचा कर अपलोड की गई थी जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवक ने बताया कि बंदूक उसके ताऊ की है जहां जांच पड़ताल में पता चला कि बंदूक की लाइसेंस उसके ताऊ के नाम से हैं पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है
जबकि उसके ताऊ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया पूरे मामले में लाइसेंस धारक द्वारा शस्त्र के रखरखाव में लापरवाही बरती गई है ऐसे में शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के शस्त्र का प्रदर्शन करना है लाइसेंस शर्तों के खिलाफ है जो कानूनन अपराध है जिसके तहत कार्रवाई की गई है उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के शस्त्र का सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करना कानूनी अपराध है
उन्होंने कहा कि पूरे मामले में बंदूक को कब्जे में लेकर जप्त कर लिया गया है आम जनमानस से अपील की गई है कि शास्त्रों के प्रदर्शन करना कानूनी अपराध है किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शस्त्र को अपलोड नहीं करें पुलिस की सोशल मीडिया सेल इस तरह की गतिविधियों की निगरानी बनाई रखती है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी
उत्तराखंड : भारी बारिश की चेतावनी के बीच इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित,