उत्तराखंड:पंतनगर से इस शहर के बीच नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के पंतनगर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है पंतनगर से जयपुर के लिए आज से हवाई सेवा शुरू हो चुकी है जिसका शुभारंभ केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने फीता काटकर किया केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज 26 मार्च को पंतनगर जयपुर फ्लाइट का शुभारंभ किया।

मंत्री अजय भट्ट इस फ्लाइट से सफर करने जा रहे वीरपाल सिंह व कुसुम लता को पहला बोर्डिंग पास दिया बता दें कि आज से पंतनगर से जयपुर के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने रोजाना नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू की है।
पहले दिन दिल्ली से उड़ान भर कर पंतनगर पहुंची फ्लाइट में 30 यात्री सवार थे. जिसके बाद पंतनगर एयरपोर्ट से 27 यात्रियों को लेकर एटीआर 76 विमान जयपुर के लिए रवाना हुआ

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को लगभग एक महीने पहले पंतनगर-जयपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। जिस पर प्राधिकरण और कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति होने के बाद आज यानी 26 मार्च से यह हवाई सेवा शुरू हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

बताया जा रहा है कि शुरुआत में जयपुर के लिए न्यूनतम किराया करीब 3500 रुपए अलग-अलग तिथियों में कम या ज्यादा निर्धारित किया गया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें