(बड़ी खबर)महाकुंभ जा रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत,कई लोग गाड़ी के नीचे दबे,19 घायल
प्रयागराज में महाकुंभ जाने वाले वाहनों के साथ हादसे का सिलसिला थम नहीं रहा है. इसी बीच मध्य प्रदेश के रीवा जिले में तूफान गाड़ी ने एक ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो 20 फीट ऊपर तक हवा में उछल गया. टक्कर लगने के बाद तूफान गाड़ी भी हवा में उड़ते हुए ऑटो के ऊपर जा गिरी, जिससे ऑटो में सवार लोग गाड़ी के नीचे दब गए. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. हादसे के वक्त गाड़ी में 13 लोग और ऑटो में आठ लोग सवार थे. घायल लोगों का संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी है.
पुलिस के अनुसार, रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के तमारा मुकुंदपुर से आठ लोग एक ऑटो में सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे. ऑटो नेशनल हाईवे-30 पर गढ़ तक ही पहुंचा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार महाराष्ट्र की तूफान गाड़ी ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी.
ऑटो में सवार एक व्यक्ति ने बताया कि टक्कर के बाद ऑटो 20 फीट ऊंचा हवा में उछल गया. फिर गाड़ी भी हवा में उड़ते हुए ऑटो के ऊपर जा गिरी. इससे ऑटो बुरी तरह से दब गया. ऑटो और तूफान में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान ऑटो और तूफान में सवार एक-एक शख्स ने दम तोड़ दिया.
मामले में पुलिस का कहना है कि तूफान गाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. घायलों की हालत फिलहाल ठीक है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO