दुल्हन के ससुराल पहुंचते हो गया बड़ा कांड, सुहागरात की सेज की जगह अस्पताल के बेड पर कटी दूल्हे- दुल्हन की रात, पुलिस भी हैरान

दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही बड़ा कांड हो गया मामला
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक नए जोड़े की शादी खुशियों की जगह अस्पताल के बिस्तर पर खत्म हुई। दूल्हा और दुल्हन की शादी के बाद बधाई की रस्म चल रही थी। इसी दौरान दुल्हन के परिवार वालों ने हमला कर दिया। इस हमले में दूल्हा-दुल्हन समेत दूल्हे के माता-पिता, चाचा और अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। यह हमला प्रेम विवाह से दुल्हन के पिता की नाराजगी के कारण हुआ। सभी घायलों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के विश्रामगंज गांव में यह घटना घटी। दूल्हा दुल्हन ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद घर पर बधाई की रस्म चल रही थी। दुल्हन के हाथों के निशान दरवाजे पर लगवाए जा रहे थे। मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। अचानक, दुल्हन के पिता, भाई और कुछ अन्य रिश्तेदार वहां पहुंचे और उन्होंने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
दुल्हन ने बताया कि मेरी उम्र 19 साल है। मेरे माता-पिता ने मुझे घर से निकाल दिया था। मैंने युवक से शादी की। आज मेरे पिता और भाई ने मेरे सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला किया। मुझे और मेरे पति को भी पीटा। अब वे हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रोशनी की बातों से साफ है कि परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करना उनके लिए कितना खतरनाक साबित हुआ।
पुलिस ने बताया कि यह मामला प्रेम विवाह के कारण हुई दुश्मनी का है। गांव वालों ने भी बताया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार वालों को बुरी तरह पीटा। वे अभी भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें