UKPSC: उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा का आया अपडेट,सिलेबस जारी,इतने अंकों की होगी मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड पीसीएस प्री व मुख्य परीक्षा का विस्तृत अपडेट सिलेबस जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इसी हिसाब से अपनी तैयारी को अंजाम दे सकते हैं। प्री परीक्षा 300 अंकों और मुख्य परीक्षा 1500 अंकों की होगी, जबकि 150 अंकों का इंटरव्यू होगा।

Ad

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, प्री परीक्षा में पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होगा, जिसमें 150 अंकों के 150 सवाल दो घंटे में हल करने होंगे। दूसरा पेपर सामान्य बुदि्धमत्ता परीक्षा का होगा, जिसमें 150 अंकों के 100 सवाल दो घंटे में हल करने होंगे। प्री परीक्षा में चार सवाल गलत होने पर एक अंक काट लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

मुख्य परीक्षा में पहला पेपर सामान्य हिंदी का 150 अंकों का होगा। दूसरा पेपर निंबधन का 150 अंकों का होगा। तीसरा पेपर सामान्य अध्ययन-1(भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज), चौथा पेपर सामान्य अध्ययन-2(शासन व्यवस्था, संविधान, शासन प्रणाली, सामाजिक न्याय तथा अंतरराष्ट्रीय संबंध), पांचवां पेपर सामान्य अध्ययन-3(प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन), छठा पेपर सामान्य अध्ययन-4(नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरूचि), सातवां पेपर सामान्य अध्ययन-5(उत्तराखंड राज्य की जानकारी), आठवां पेपर सामान्य अध्ययन-6(उत्तराखंड राज्य की जानकारी) का होगा। सामान्य अध्ययन के सभी पेपर 200-200 अंकों के होंगे। सभी को हल करने के लिए तीन-तीन घंटे का समय मिलेगा। इसके बाद 150 अंकों का इंटरव्यू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी

आयोग ने वैसे पीसीएस मुख्य परीक्षा करा दी है। कुछ हिंदी-अंग्रेजी विवाद के कारण अब ये अपडेट सिलेबस जारी किया गया है। आयोग की वेबसाइट पर सभी प्रश्न पत्रों का हिंदी व अंग्रेजी वर्जन देखा जा सकता है। यह सिलेबस भविष्य की तैयारी के लिए बेहतर हो सकता है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें