नैनीताल : (दीजिए बधाई) जिले की चार मेधावी विद्यार्थियों को मिला मेहनत का फलल, सफलता की हासिल

नैनीताल जनपद की चार मेधावी छात्र-छात्राओं की उनकी मेहनत का फल मिला है अपनी मेहनत और लगन के बलबूते उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल किया है।
कुमाऊँ विश्वविद्याल के डीएसबी परिसर नैनीताल के इतिहास विभाग के दो शोधार्थियों का उत्तराखण्ड सबॉर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा सहायक अध्यापक पद के लिए चयन किया गया है। विभाग ने इन सभी शोधार्थियों को उनको इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इतिहास विभाग की शोधार्थी कंचन आर्य और पीयूष प्रीतम आर्य ने अपना शोधकार्य प्रो. सावित्री कैडा जंतवाल के निर्देशन में कर रहे हैं वही विभाग की छात्रा सीमा नयाल ने इतिहास विषन में यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. सावित्री कैडा जंतवाल, प्रो. संजय राय, डॉ. रीतेश साह, डॉ. शिवानी राबत, डॉ. मनोज बफिला, डॉ. पूरन सिंह अधिकारी, डॉ भुवन शर्मा, डॉ हरदयाल जलाल सहित इतिहास विभाग के शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने चयनित शोधार्थियों को बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इसके अतिरिक्तकुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) और अन्य विभागों के शिक्षकों ने भी चयनित सहायक प्रोफेसरों को शुभकामनाएँ प्रेषित की है।
दूसरी ओर भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित परीक्षा में विलायत कटिज मल्लीताल नैनीताल निवासी कृतिका साह ने कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बता दें कि कृतिका साह के पिताजी संजय साह कुर्मांचल बैंक में कार्यरत है जबकि मां लता साह गृहणी हैं।
कृतिका की इस कामयाबी पर साह-चौधरी समाज नैनीताल के अध्यक्ष सुरेश लाल साह, सचिव सुरेश चौधरी समेत हितेश साह, शैलेन्द चौधरी, मोहित लाल साह, मयंक साह, शैलेन्द्र साह, मनोज साह, मोहित साह, बिमल साह, भारती साह, हर्षित साह, प्रगति साह, राजेश साह तथा पालिका के सभासद मनोज साह जगाती समेत उनके शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO