हल्द्वानी:उत्तराखंड ज्योति मौर्या पार्ट 2: प्रोफ़ेसर पत्नी पहुंची पुलिस के शरण में पति के खिलाफ दी तहरीर-जाने क्या कहा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: उत्तर प्रदेश के ज्योति मौर्या प्रकरण के जैसा ही हल्द्वानी में मामला सामने आया है जहां हरिद्वार निवासी नितिन जैन की पत्नी हल्द्वानी के एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात है पति नितिन जैन प्रोफेसर पत्नी के खिलाफ शुक्रवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में न्याय के लिए धरने पर बैठ पत्नी के ऊपर गंभीर आरोप लगाया था जिसने कहा था कि उन्होंने पढ़ा लिखा कर अपनी पत्नी को पीएचडी कराया जिसके बाद पत्नी की नौकरी लगने के बाद पत्नी ने उनसे किनारा कर उनके ऊपर कई तरह के झूठे मुकदमे लगवा दिए हैं .

Ad

पीड़ित पति नितिन जैन प्रकरण को मीडिया के सामने रखा है जिसके बाद प्रोसेसर की पत्नी ने एक बार फिर से पति नितिन जैन के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए उसकी छवि खराब करने और मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपा है. नितिन जैन की प्रोफ़ेसर पत्नी शनिवार को हल्द्वानी कोतवाली पहुंची जहां पुलिस को तहरीर देते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है. फिलहाल पूरे मामले में प्रोफ़ेसर पत्नी मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बच रही हैं.

प्रोफेसर पत्नी का कहना है कि मामला न्यायालय में है और वह मीडिया से इस मामले में अपना पक्ष कुछ भी नहीं रखेंगी. प्रोफ़ेसर पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत पत्र देते हुए कहा है कि उसका पति नितिन जैन मीडिया में बयानबाजी कर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की हैं जिससे मानसिक रूप से परेशान हो रही है.

इस पूरे मामले में कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय मेहता का कहना है कि प्रोफेसर पत्नी ने पुलिस में शिकायत पत्र दिया है पूरे मामले में जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि प्रोफेसर के पति नितिन जैन हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में शुक्रवार को धरने में बैठ पत्नी के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि 2014 में उसकी शादी हुई थी जहां पढ़ा-लिखा कर अपने पत्नी को पीएचडी कराया यहां तक कि उसको फ्लैट भी खरीदा जहां फ्लैट को पत्नी अपने नाम से करवा लिया था

लेकिन बाद में पत्नी धीरे-धीरे उनसे किनारा कर उसके ऊपर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है जो कोर्ट में चल रहा है पीड़ित पति नितिन जैन पत्नी से न्याय के लिए हल्द्वानी के बुध पार्क में शुक्रवार को धरने पर बैठा था जहां मीडिया में खबर चलने के बाद प्रोफेसर पत्नी पुलिस के शरण में पहुंची है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें