NANITAL NEWS:हाथी ने महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतारा, परिवार में कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की आबादी की ओर चहल कदमी तेजी से बढ़ती जा रही है, यहां रामनगर के टेढ़ा गांव में एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से जंगल की ओर घास लेने जा रही थी। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


जानकारी के अनुसार, टेढ़ा गांव निवासी 45 वर्षीय अनीता देवी पत्नी जसपाल शाम करीब साढ़े चार बजे जंगल की ओर जा रही थी। तभी वहां अचानक हाथी आ गया और महिला को दौड़ा दिया। महिला भाग पाती तब तक हाथी ने उसे पटक दिया और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं वन विभाग ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

गांव टेड़ा निवासी जसपाल सिंह की पत्नी अनीता देवी (42 वर्ष) गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने जंगल गई थी बताया जा रहा है कि जंगल से लौटते समय गांव से 150 मीटर की दूरी पर अनीता के साथ की महिलाएं थोड़ा आगे निकल गई थी। अचानक महिला के सामने हाथी आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

अपने सामने हाथी को देखकर घबराई अनीता जान बचाने के लिए भागने लगी तो हाथी ने उसे सूंड़ से पकड़कर नीचे पटक दिया। महिला के सीने पर पैर रखकर हाथी आगे निकल गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें