Haldwani News: देखते ही देखते धू-धू कर जल उठा टेंट हाउस का गोदाम , लाखों का नुकसान देखे-VIDEO
हल्द्वानी: शहर के मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड स्थित एक टेंट हाउस में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई आग लगते हैं आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया. बताया जा रहा है कि गुरुवार को लामाचौड स्थित राज टेंट हाउस में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई है.
आग इतनी भीषण थी कि ऊंची ऊंची लपटें उठने शुरू हो गई आसपास में रिहायशी इलाके होने के चलते लोगों में हड़कंप मच गया आसपास के लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग का रूप विकराल होने के चलते अग्निशमन की गाड़ियों को बुलाना पड़ा सूचना के बाद मौके पर चार अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.
मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि प्रथम दृष्टया 10 लाख से अधिक का टेंट हाउस के समान जलने से नुकसान बताया जा रहा है लेकिन आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है टेंट हाउस स्वामी से नुकसान संबंधी पूरी जानकारी मांगी गई है प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है. मौके पर जिला प्रशासन की टीम आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन कर रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..