NAINITAL NEWS (बड़ी खबर) नैनीताल में शत्रु संपत्ति 134 अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर-देखे VIDEO
नैनीताल:आजादी के समय पाकिस्तान जाकर बस गए राजा महमूदाबाद की नैनीताल मेट्रोपोल स्थित शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से काबिज अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है .भारी पुलिस फोर्स के बीच नैनीताल मेट्रोपोल शत्रु संपत्ति पर बसे 134 अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया प्रशासन ने शुक्रवार अतिक्रमण को स्वयं खाली करने के निर्देश दिया था
लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने जाने के बाद शनिवार को जिला प्रशासन भारी पुलिस फोर्स के बीच अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है जहां जेसीबी मशीनों के के माध्यम से अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है.
अतिक्रमण हटाने से पूर्व प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में रह रहे लोगों के घरों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए. प्रशासन की कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोगों ने विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि इन दिनों नैनीताल में स्कूली बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं. साथ ही आपदा का मौसम है. ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई अमानवीय है. लिहाजा प्रशासन को अपनी कार्रवाई को रोकना चाहिए.
प्रशासन की कार्रवाई और नोटिस जारी होने के बाद शुक्रवार को अतिक्रमणकारियों ने नैनीताल हाईकोर्ट की शरण ली थी मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी कि खंडपीठ ने अतिक्रमणकारियों को राहत न देते हुए याचिका खारिज कर दी थी अतिक्रमणकारियों को प्रशासन के द्वारा दिए गए समय पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब अतिक्रमणकारियों ने खुद शत्रु संपत्ति में बने घरों को खाली करना शुरू कर दिया था.
प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में रह रहे सभी लोगों को शनिवार सुबह 6 बजे तक अपने घर खाली कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण नहीं खाली किया जिसके बाद प्रशासन ने बलपूर्वक अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की है.
मेट्रोपोल में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके व्यापक इंतजाम किए गए हैं। खुफिया एजेंसियां पल पल हालात पर नजर रखे हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO