चलती बस बनी आग का गोला : ऐसे बची 40 जिंदगियां, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू-देखे-LIVE VIDEO

चलती बस आग का गोला बन गई गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री उतर गए. मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 24 पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। श्रावस्ती से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार 40 यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई।
वहीं चालक ने बस को तुरंत रोड किनारे रोककर पुलिस को सूचना दी। हालांकि बस में रखा यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया है.
श्रावस्ती जिले के थाना मिंजा के गांव मिनकापुर निवासी चालक दुर्गेश बस लेकर दिल्ली जा रहा था। बस में करीब 40 लोग सवार थे। सभी मजदूरी करने जा रहे थे। इस बीच चालक को दुर्गंध महसूस हुई तो शीशे से देखा तो पीछे के हिस्से में आग की लपटें उठ रही थी। हाईवे पर रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के सामने से गुजरी सड़क पर बस को रोककर सवारियों को उतारा।
इस बीच आग से पूरी बस जल गई। सूचना पर आरसी मिशन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे। दमकल यूनिट की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच एक लेन के हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,