Kumauni holi: हल्द्वानी में पहली बार निकली होली लेकर चलो टोली,चंपावत, लोहाघाट,अल्मोड़ा से पहुंची होलीयारों की टोली-देखें रंगारंग-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कुमाऊं में होली अपने शबाब पर है जगह जगह बैठकी और खड़ी होली का आयोजन हो रहा है। हल्द्वानी में पहली बार पर्वतीय उत्थान मंच के तत्वधान में भव्य होली का कार्यक्रम किया गया हल्द्वानी की होली लेकर चलो टोली का कार्यक्रम हुआ जहां हल्द्वानी के साथ-साथ कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों से होलीयारों की टोली पहुंची जहां होली का रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

पर्वतीय उत्थान मंच हीरा नगर से होली की टोली नगर में भ्रमण करते हुए शहर के बीचो-बीच रामलीला मैदान पहुंची जहां लोगों ने होलीयारों की टोलियो को रंग गुलाल से स्वागत किया। पारंपरिक वाद्य यंत्र में महिलाएं और होलीयारों की टीम होली खेलते और गाते सड़कों पर चल रही थी जहां होली की डोली आकर्षण का केंद्र बनी रही। होली के टोली में चंपावत, लोहाघाट, अल्मोड़ा,कपकोट सहित कई जगह की होलीयारों की टोली इस होली महोत्सव में शामिल होने पहुंची थी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

होली के इस कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद किए थे होली की टोली के रास्ते को जाने के लिए पुलिस प्रशासन व्यवस्था करने में जुटी हुई थी।
पर्वतीय उत्थान मंच के सदस्यों का कहना है कि पर्वतीय उत्थान मंच द्वारा पहली बार इस तरह के होली का आयोजन किया गया है जो आकर्षण का केंद्र रहा है इस तरह के कार्यक्रम को लोगों द्वारा भी जमकर सराहना की गई है उत्थान मंच द्वारा पूर्व में कई तरह के कार्यक्रम कराए जाते हैं लेकिन होली की टोली की पहली बार कार्यक्रम कराया गया है जहां कुमाऊं मंडल से भारी संख्या में होली यारों की टीम पहुंची हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें