Uttarakhand: (लव जिहाद) गुड्डू निकला नवाब दो सगी बहनों को प्रेमजाल में फंसाया,भगाते हुए पकड़ा गया

देवभूमि उत्तराखंड में लव जिहाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक मामले पर मचा बवाल अभी शांत भी नहीं हो पा रहा है कि दूसरा मामला सामने आ जा रहा है। अब मोरी थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन भी ले लिया है।
दो युवतियों को भगाकर ले जाने के प्रयास में त्यूणी पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को हिरासत में लिया है। युवक का नाम नवाब उर्फ गुड्डू निवासी पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर है। और वह हिमाचल प्रदेश के गुमा नामक गांव में रहता है।
गुरुवार सुबह नवाब उर्फ गुड्डू दो सगी नेपाली बहनों के साथ त्यूणी बस अड्डे पर आया था जहां से वह गाड़ी किराए पर लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे रूद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया। मौके पर पुलिस को बुलाने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
मुस्लिम युवक ने दो नाबालिग लड़कियों (सगी बहनों) को अपने प्रेम जाल में फंसाया। ऑनलाइन गेमिंग के दौरान इनकी दोस्ती हुई थी। आरोपित युवक इन नाबालिग बहनों से दो वर्षों से वीडियो कॉल और चैटिंग कर रहा था। आरोपित ने अपना नाम गुड्डू बताया और इस दोस्ती को दो साल से चला रहा है।
पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को मोरी लाया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने कबूला की उसका नाम गुड्डू नहीं है। आरोपित का असली नाम नवाब है। वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO